VIDEO : कड़ाही के गर्मागर्म तेल से निकला भटूरों का बाप! देखने वाले भी रह गए हैरान

By: Ankur Fri, 24 Dec 2021 5:01:01

VIDEO : कड़ाही के गर्मागर्म तेल से निकला भटूरों का बाप! देखने वाले भी रह गए हैरान

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं जिनमे से कुछ खाने से जुड़े होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा हैं भटूरे का जहां कड़ाही के गर्मागर्म तेल से भटूरा इतना बड़ा निकला कि उसे भटूरों का बाप कहना गलत नहीं होगा। इस वीडियो के जरिए लोगों ने देखा भटूरे का बाप। शख्स ने कड़ाही में इतना बड़ा भटूरा तला कि सब हैरान रह गए।

वीडियो को एक दुकान के सामने रिकॉर्ड किया गया है। इसमें एक शख्स ने गर्मागर्म तेल में इतना बड़ा भटूरा डाला कि लोग देखते रह गए। पतले से इस भटूरे को बेलने और फिर कड़ाही में डालने में ही सबकी बैंड बज जाए। लेकिन शख्स ने बड़े आराम से भटूरे को हाथ से पकड़ कर तल दिया। शख्स ने पहले भटूरे को एक साइड से क्रिस्प किया उसके बाद चिमटे से पकड़ कर दूसरी साइड से उसे क्रिस्प किया। लोग इस वीडियो को देख हैरत में हैं। इतना बड़ा भटूरा देख हर कोई हैरान। इस एक भटूरे में 10 लोग आराम से खा लें। इंस्टाग्राम पर alwar.foodie नाम के अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया। हालांकि, वीडियो कहां का है ये बात सामने नहीं आ पाई।

ये भी पढ़े :

# भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने जया बच्चन पर दिया विवादित बयान, कहा - अब नर्तकी भी देने लगे श्राप

# 24 घंटे बाद भी नोटों की गिनती नहीं हुई खत्म, कानपुर के कारोबारी के पास मिला इतना कैश

# पिता के काम बोलने से नाराज हुआ बेटा और बुला ली पुलिस! पूरा मामला जान रह जाएंगे हैरान

# कोरोना कहर के बीच दिखी वैक्सीनेशन की अनोखी झलक, ऊंट पर बैठकर पहुंची हेल्थ वर्कर, तस्वीर वायरल

# KFC से मंगाए हॉट विंग्स के डिब्बे में निकला चिकन का पूरा सिर, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com